फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह की रैली पर अखिलेश का तंज, बाबा इस बार जाना... तो लौट कर कभी न आना

Tue, 21 Jan 2020 07:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह की नागरिकता कानून को लेकर लखनऊ में की गई रैली पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश में एक बाबा कम थे क्या जो दूसरे बाबा अपना प्रवचन देने आ गये। इन ढोंगी बाबाओं ने जिस तरह जनता के विश्वास के साथ छल किया है उसकी वजह से सीए पर समर्थन के लिए इनकी झोली में जनता कुछ भी नहीं डालेगी। जनता झूठे बाबा से यही कहेगी...  बाबा इस बार जाना... तो लौट कर कभी न आना।

विज्ञापन

 

बता दें कि अमित शाह ने रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा और कहा कि राहुल गांधी व सपा-बसपा के नेताओं की भाषा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तरह है। ये लोग वोटबैंक के लिए देश विरोधियों का समर्थन कर रहे हैं।

रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सपा व कांग्रेस पर नागरिकता कानून को लेकर बवाल करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि गांव-गांव जाएं और नागरिकता कानून पर फैले दुष्प्रचार को दूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें