फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो में खराबी पर अखिलेश का तंज, कहा- इतना वक्त लिया, फिर भी पहले दिन ही ठप!

Thu, 07 Sep 2017 10:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो के संचालन में पहले दिन ही आई तकनीकी दिक्कतों पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर तंज कसा। अखिलेश ने ट्वीट किया, लखनऊ मेट्रो तो पहले से ही बनकर तैयार थी, भारत सरकार ने CMRS (कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी) के जरिए NOC देने में इतना लंबा वक़्त लिया, फिर भी पहले ही दिन मेट्रो ठप !
विज्ञापन


छह सितंबर से आम लोगों के लिए लखनऊ में मेट्रो सेवा प्रारंभ हो गई लेकिन बुधवार सुबह ट्रांसपोर्ट नगर से चली मेट्रो आलमबाग के पहले ही तकनीकी दिक्कत आने के कारण रुक गई। यात्री लगभग एक घंटे तक मेट्रो में फंसे रहे, फिर उन्हें इमरजेंसी डोर से निकाला गया। इसके बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था।
  लखनऊ मेट्रो तो पहले से ही बनकर तैयार थी, भारत सरकार ने CMRS के जरिए NOC देने में इतना लंबा वक़्त लिया, फिर भी पहले ही दिन मेट्रो ठप ! pic.twitter.com/zTclU6qdzm — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 6, 2017
विज्ञापन



सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल राम नाईक व प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम के साथ लखनऊ मेट्रो का शुभारंभ किया ‌था। इसके बाद से ही यूपी सरकार सपाइयों के निशाने पर है।

उल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव ने ही मुख्यमंत्री रहते हुए मेट्रो की आधार शिला रखी थी और इसे उनका ड्रीम प्रोजेक्ट कहा गया था। हालांकि, योगी द्वारा उद्घाटन के बाद भी सपाइयों ने ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन पर बुधवार दोपहर हंगामा किया और उन्हें रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें