ऐसा लगता है कि यूपी सरकार यादव सिंह पर फिलहाल कार्रवाई के मूड में नहीं है। फैजाबाद में रविवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चीफ इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर कहा कि वक्त आने पर कार्रवाई होगी। फिलहाल जांच चल रही है। मीडिया ने अब और जानकारी चाही तो हंसते हुए टाल गए, बोले- ‘शादी में आए हैं, यादव सिंह को छोड़िए, मिठाई खाइए।’
इसी के साथ वे साथी मंत्रियों अंबिका चौधरी, राजेंद्र चौधरी, अवधेश प्रसाद आदि के साथ खाने की मेज की ओर बढ़ गए।
वैवाहिक समारोह में जनपद पहुंचे सीएम अखिलेश यादव प्रेस वार्ता में सरकार की उपलब्धियां गिनाते रहे। खासकर मेट्रो रेल व एक्सप्रेस वे को सूबे के विकास की नई तस्वीर बताई।
एक विवाह समारोह में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सपा नेताओं ने एक टेंट में प्रेस वार्ता रखी थी, जहां मुख्यमंत्री ने आते ही प्रदेश में चल रही योजनाओं पर बोलना शुरू किया।