पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बयान जारी कर कहा कि दो जिम्मेदार मंत्रियों ने कह दिया कि चुनाव बाद केंद्र तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा, इससे हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। भाजपा शासनकाल में एक से बढ़कर एक घोटाले हो रहे हैं।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा शासनकाल से प्रदेश की जनता परेशान है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। लोकतंत्र को धता बताया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका हिसाब लेगी।
विज्ञापन
उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि दो जिम्मेदार मंत्रियों ने कह दिया कि चुनाव बाद केंद्र तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा, इससे हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। भाजपा शासनकाल में एक से बढ़कर एक घोटाले हो रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि बरेली के 49 परिषदीय विद्यालयों में सरकारी खाते से धन निकाल लिया गया, लेकिन छात्रों को भोजन नहीं मिला है। उधर, कानपुर में शादी अनुदान और पारिवारिक लाभ योजना में 6.50 करोड़ रुपये का घपला सामने आया है। यही स्थिति अन्य जिलों की भी है।
विज्ञापन
किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रायबरेली जिले के थाना हरचंदपुर के गांव महुआखेड़ा मजरे गुनावर कमंगरपुर में पुलिस द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए 23 जून को सपा का प्रतिनिधिमंडल रायबरेली जाएगा। इसमें जिलाध्यक्ष इं बीरेंद्र यादव, पूर्व मंत्री मनोज पांडेय, एमएलसी सुनील यादव साजन, सुरेंद्र विक्रम सिंह, राम लाल अकेला, चंद्रराज सिंह पटेल, मोहम्मद अरशद खां, कृपाशंकर यादव आदि शामिल हैं।