फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव की अपील- सभी पार्टी कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें, कार्यालय में चिपकाया नोटिस

Sat, 15 Jan 2022 04:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कोविड प्रोटोकाल और धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज होने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए अपने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की है। इस संबंध में सपा कार्यालय के बाहर नोटिस भी लगा दिया गया है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं से अपील है कि कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। पालन नहीं किया तो इसके बहाने जहां सपा के वोट ज्यादा होंगे वहां प्रशासन एंबुलेंस व पुलिस लगा देगा। उपचुनाव में यह हो चुका है। इसलिए आयोग की गाइडलाइन का पालन करें। कार्यालय में नोटिस चिपकाई गई है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने विधानसभा क्षेत्र में ही रहें। जल्द ही टिकट घोषित होगा। टिकट के लिए कार्यालय का चक्कर ना काटें।

सपा कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में कोविड प्रोटोकॉल और धारा 144 के उल्लंघन का मामला गौतमपल्ली थाने में दर्ज किया गया है। भाजपा छोड़कर सपा में गए कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, धर्म सिंह व अन्य नेताओं के सदस्यता ग्रहण समारोह के लिए अनुमति नहीं ली गई थी।
विज्ञापन


'अच्छा हुआ भाजपा ने पहले ही योगी को घर भेज दिया'
अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कभी कहते थे कि मथुरा से लड़ेंगे। कभी अयोध्या से लड़ेंगे और अब पता चला कि गोरखपुर से लड़ेंगे। भाजपा ने उन्हें पहले ही घर भेज दिया। अब उन्हें गोरखपुर से आने की जरूरत नहीं है। वे भाजपा के सदस्य नहीं है इसलिए उन्हें घर भेज दिया गया है। खुद के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि जहां से भी पार्टी तय करेगी वहां से चुनाव लड़ूंगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें