फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अखिलेश-टाटा ने लॉन्च की ईपीओएस डिवाइस

Fri, 09 Dec 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रतन टाटा व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में टाटा ग्रुप को अवाम के ‌विकास के लिए लाए हैं। आम जनता के विकास के लिए किसी की भी मदद क्यों न ‌लेनी पड़े, वे पीछे नहीं हटेंगे। इसलिए विरोधी पार्टियों के नेताओं की बातों में बिल्कुल भी न आएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, तकनीक के इस्तेमाल से ही भ्रष्टाचार की बुराई खत्म हो सकती है। टाटा ट्रस्ट से जुड़ने से यूपी को उनके अनुभवों का काफी लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता के लिए लखनऊ की 675 दुकानों पर ईपीओएस डिवाइस के शुभारंभ पर लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस डिवाइस को टाटा समूह के सहयोग से लगाया गया है।

सीएम ने कहा कि जब भी रतन टाटा यूपी आते हैं, उन्हें देखकर हमें और भी ज्यादा काम करने की इच्छा होती है। हो सकता है यहां के लोग सीएम का नाम न जानते हों, लेकिन टाटा का नाम जरूर जानते होंगे।
विज्ञापन

...कोटेदारों को ज्यादा तरजीह देनी पड़ती है

सीएम ने कहा, हमने प्रदेश में 'गांव-गांव सरकार अभियान' के तहत सर्वे कराया तो लोगों ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली बेहतर होनी चाहिए। फिर हंसते हुए बोले, चुनाव के चक्कर में हमें कोटेदारों को ज्यादा तरजीह देनी पड़ती है, क्योंकि वे राशन का हिसाब तो रखते ही हैं, वोट का हिसाब भी रखते हैं। फिर भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता के लिए ईपीओएस डिवाइस का इस्तेमाल करने का फैसला किया।

अभी योजना को शुरू किया है, जल्द ही देहात में भी ले जाएंगे। लोगों में आयरन और आयोडीन की कमी को देखते हुए डबल फोर्टिफाइड नमक वितरण की योजना भी शुरू करने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से ही भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सकता है। तकनीक की मदद से ही हम गरीबों तक लाभ पहुंचाने में कामयाब हो सकते हैं और इसके इस्तेमाल से ही बिचौलिये खत्म हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की मुफ्त स्मार्ट फोन योजना का ज्यादा प्रचार-प्रसार नहीं है, तो भी इसके लिए एक करोड़ पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन

'सपनें वो दिखा रहे हम जमीन पर उतार रहे हैं'

भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सपने दिखा रहे हैं, उनके बजाय हम सपनो को जमीन पर उतार रहे हैं। टाटा का हम पर भरोसा होना बड़ी बात है। इसे हम सदैव कायम रखेंगे।

जहां कहीं भी जनता के लिए तकनीक के इस्तेमाल में उनकी मदद लेनी पड़ेगी, उससे हम पीछे नहीं हटेंगे। अखिलेश ने कहा कि टाटा के यहां आने को विरोधी लोग कुछ और तरह से प्रचारित कर सकते हैं, मगर माताओं-बहनों, एक बात याद रखना कि हम सिर्फ और सिर्फ आपके विकास के लिए उन्हें यहां ला रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें