फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में छेड़खानी के विरोध में पिता की हत्या, अखिलेश बोले- यूपी में अपराधी बेलगाम, मुख्यमंत्री घूम रहे बंगाल

Tue, 02 Mar 2021 03:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हाथरस में बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ का विरोध करने पर गुंडों ने पिता को गोलियों से भून डाला। इसे लेकर विपक्ष के नेताओं ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि ‘हाथरस की बेटी’ के बाद अब हाथरस में एक और बेटी के साथ हुई छेड़खानी की शिकायत करने वाले पिता की सरेआम हत्या का दुर्दांत कांड हुआ है।

विज्ञापन


भाजपा सरकार से हताश उत्तर प्रदेश की नारियों ने अब तो इस सरकार से इंसाफ की मांग करना भी छोड़ दिया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में हाथरस जैसी वारदातें हो रही हैं और सीएम बंगाल घूम रहे हैं। रामराज की बात करने वालों की सरकार में बेटियां, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हाथरस की पीड़ित बेटी से मिलने सपा का एक प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा। मैं खुद उस बेटी से मिलने जाऊंगा।

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा की तरफ देख रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार ने सारी व्यवस्था खराब कर दी। हमने मंडियां बनाई, सरकार उन मंडियों को समाप्त कर रही है। किसान को सिर्फ बाजार के भरोसे नहीं छोड़ सकते हैं। मंडी खत्म कर किसानों को बर्बाद सरकार कर देगी।
विज्ञापन


बता दें कि हाथरस में अमरीश नाम के एक शख्स ने बेटी से छेड़खानी पर गुंडों की शिकायत थाने में कर दी थी। इससे बौखलाए गुंडों ने खेत में जाकर उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें