फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एक दिन पहले की थी करारी बयानबाजी... ईद पर ऐसे मिले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Thu, 11 Apr 2024 04:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ईद के अवसर पर लखनऊ की ईदगाह पर पहुंचे और सभी को ईद की बधाई दी। इस मौके पर वहां डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे देश में ईद का त्योहार हंसी, खुशी और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं और मुलाकात कर रहे हैं। राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार सुबह शहर की सभी मस्जिदों में ईद की नमाज हुई इसके बाद सभी लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।

विज्ञापन


इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई देने के लिए शहर की ईदगाह मस्जिद में पहुंचे तो ठीक इसी समय वहां पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे। लोगों की नजरे दोनों नेताओं पर थीं। इस बीच अखिलेश यादव आगे बढ़े और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की ओर हाथ बढ़ाया। दोनों नेताओं ने एक दूसरे का अभिवादन किया। इस मौके पर यूपी सरकार के मंत्री दानिश अली भी मौजूद थे। अखिलेश ने उनसे भी मुलाकात की। 



बता दें कि एक दिन पहले ही अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए सपा का घोषणा पत्र जारी किया था जिस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा था कि सपा के घोषणा पत्र में माफियाराज और गुंडाराज की वापसी की बात की गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि सपा का विजन और मिशन प्रदेश को लूटना है, संसाधनों पर डाका डालकर अपने परिवार का ही विकास करना है। इनका पीडीए परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी ही है। इनकी सरकार से ऊबकर ही जनता ने भाजपा को चुना है। इसके एक दिन बाद ईद के अवसर पर जब दोनों नेता आमने-सामने आए तो बिना किसी झिझक के एक-दूसरे का अभिवादन किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें