फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने फिर केशव मौर्य पर कसा तंज : कहा- लगता है डबल इंजन वालों के बीच में एक और इंजन आ गया है

Sat, 27 Jul 2024 10:59 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली की वाई-फाई के पासवर्ड हैं। उन्होंने केशव को मोहरा बताते हुए कहा कि आप (मीडिया) बस दिल्ली के वाईफाई पासवर्ड का खेल देखिए।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली की वाई-फाई के पासवर्ड हैं। उन्होंने केशव को मोहरा बताते हुए कहा कि आप (मीडिया) बस दिल्ली के वाईफाई पासवर्ड का खेल देखिए। प्रदेश सपा मुख्यालय पर शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने भाजपा के अंदरूनी मतभेदों को लेकर चल रहीं चर्चाओं पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


इसके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स के माध्यम से कहा कि लगता है डबल इंजन वालों के बीच में एक और इंजन आ गया है, जो दिल्ली-लखनऊ के बीच शंटिंग करता है। ऐसा लग रहा है कि दो राजधानियों के बीच कोई इंटरसिटी आवागमन सेवा चल रही है।
 

अखिलेश से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक में केशव के न आने के संबंधित सवाल पूछा गया था। अखिलेश ने जवाब में कहा कि ऐसा इसलिए है कि कुछ लोग मोहरा बन गए है। उन्होंने कहा कि केशव आरक्षण को लेकर उत्तर प्रदेश शासन को इसलिए पत्र लिख रहे हैं क्योंकि वे दोनों पालों में रहने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि, इधर भी बदनाम न हों और उधर भी काम चलता रहे।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि अपने मानसून ऑफर ''100 लाओ-सरकार बनाओ'' को विंटर सीजन (शीतकाल) तक विस्तारित करेंगे। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन राज्यपाल सरकार पर चिट्ठी लिख जातिवादी होने का आरोप लगाते थे। आज भी देखा जाए कि राजनीतिक और नौकरशाही के शीर्ष नेतृत्व पर कौन लोग बैठे हैं। उन्होंने कहा कि सपा पर भाजपा मुस्लिम-यादव (माय) पार्टी होने का आरोप लगाती थी। लोकसभा चुनाव में उसके माय (मोदी-योगी) फेल हो गए। उन्होंने चुनाव में फर्रुखाबाद समेत कई जिलों के अधिकारियों पर भेदभाव खेल करने का आरोप लगाया।

बागी विधायकों की सदस्यता खत्म करने को लिखेंगे
अखिलेश ने कहा कि सपा के बागी विधायकों की सदस्यता खत्म करने के लिए लिखकर देंगे। हमारी विधानसभा हमको न्याय देगी।

पल्लवी की सदस्यता खत्म करने के लिए नहीं लिखेंगे
सपा विधायक पल्लवी पटेल के सीएम से मिलने पर कहा कि केशव मौर्य रूपी मोहरे को बैलेंस करने के लिए कुछ चल रहा होगा। पल्लवी पटेल पीडीए की सदस्य हैं और आधी आबादी का हिस्सा हैं। इसलिए हम उनकी सदस्यता खत्म करने के लिए नहीं लिखेंगे।

मदरसा बोर्ड की व्यवस्था पर दखल न दे सरकार
अखिलेश ने कहा कि मदरसा बोर्ड की व्यवस्था पर सरकार को ज्यादा हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

कानपुर दंगे की दुबारा होगी जांच
अखिलेश ने कहा कि कानपुर दंगों में पुलिस ने मुसलमानों से खुलकर पैसा वसूला। जब भी मौका मिला कानपुर दंगे की दुबारा जांच होगी।

संविधान मान स्तंभ का किया अनावरण
अखिलेश यादव ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर संविधान मान स्तंभ का अनावरण किया। कहा कि ये स्तंभ प्रदेश में सपा के सभी जिला व शहर कार्यालयों पर लगेंगे। संविधान मान स्तंभ की विस्तृत रूपरेखा पूर्व सांसद अरविंद सिंह ने रखी। इस अवसर पर सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अखिलेश ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग जिनके पास संपर्क और पैसा है, वे लोग लखनऊ के सरोजिनी नगर के हत्या के मामले में खुलासा नही होने दे रहे हैं।
विज्ञापन






 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें