फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने खजांची का हैप्पी बर्थडे मनाकर गोद लिया उसका गांव, केंद्र पर साधा निशाना

Mon, 04 Dec 2017 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
खजांची व उसकी मां के साथ अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को नोटबंदी के दौरान जन्मे खजांची के गांव अनंतपुरवा को गोद लेने की घोषणा की। सभी सुविधाएं देकर इसे समाजवादी विकास गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। खजांची के माता-पिता कानपुर देहात जिले की डेरापुर तहसील के इसी गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन


इससे पहले अखिलेश ने रविवार को सैफई हवाई पट्टी पर खजांची का पहला जन्मदिन मनाया था। इस खुशी में उसका परिवार भी शामिल था।

नोटबंदी में बैंक की क़तार में जन्मा ‘ख़ज़ांची’ एक साल का हो गया, लेकिन उसके घरवालों का खाता आज भी ख़ाली है. वो काला धन वापस आने की झूठी उम्मीदों की क़तार में आज भी खड़े हैं. वो ग़रीब-भोले लोग तो ये भी नहीं जानते कि “राजनीतिक जुमला” किसे कहते हैं. pic.twitter.com/c15VjlBsCi— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 3, 2017



सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि नोटबंदी के दौरान दो दिसंबर 2016 को कानपुर देहात जिले में पंजाब नेशनल बैंक की झींझक शाखा के बाहर खजांची का जन्म हुआ था। सपा सरकार ने उसके परिवार को लोहिया आवास भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'ये लोग नहीं जानते की राजनीतिक जुमला क्या है'

इसके बाद अखिलेश ने ट्विटर पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी में बैंक की कतार में जन्मा खजांची एक साल का हो गया लेकिन उसके परिवार वालों का खाता आज भी खाली है। वे काला धन वापस आने की झूठी उम्मीद की कतार में आज भी खड़े हैं। वे गरीब भोले-भाले लोग तो ये भी नहीं जानते कि राजनीतिक जुमला किसे कहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें