प्रजेंटेशन के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि 2017 के चुनाव में भाजपा ने पिछड़े वर्ग की अलग-अलग जातियों में मुख्यमंत्री के दावेदार प्रोजेक्ट किए। उन्हें यादवों के खिलाफ भड़काया। पिछड़े वर्ग की जातियां अपनी तादाद अलग-अलग बताती हैं। इसलिए सभी को आधार से लिंक कर दिया जाए और आबादी के अनुसार अधिकार व सम्मान दिया जाए।
समाजवादी किसी जाति के खिलाफ नहीं
वरिष्ठ साहित्यकार व कवि उदयप्रताप सिंह ने कहा कि सपा किसी जाति के खिलाफ नहीं है। महात्मा गांधी, डॉ. लोहिया, जयप्रकाश नारायण समेत तमाम नेताओं ने दलितों, पिछड़ों की आवाज उठाई। उन्होंने सभी को धार्मिक मुद्दों पर बहस से बचने की सलाह दी।