अखिलेश यादव ने नीरव मोदी को लेकर कहा कि ऐसे लोग जो देश की बैंकों को कंगाल कर गए वह देश छोड़कर भाग गए उन्हें नहीं रोका गया और जब मैं इलाहाबाद विश्वविद्यालय जा रहा था तो सरकार ने जाने से रोक दिया।
चुनाव की तैयारियों पर अखिलेश ने कहा कि मैं यही सोच रहा था कि पहले भाजपा के लोग प्रचार करके थक जाएं तब हम प्रचार करेंगे। फिर बोले, चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही चरणवार ढंग से पार्टी के कार्यक्रम तय करेंगे।
अखिलेश ने भाजपा सांसद द्वारा विधायक को जूते से मारने पर कहा कि यह जूतों वाली सरकार है। भाजपा सांसद अपने विधायक को 21 जूतों की सलामी देते हैं।