अखिलेश यादव के समक्ष प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव रमेश चंद्र निषाद, उत्तर प्रदेश तैलिक महासंघ के विनोद कुमार राठौर, मनोज कुमार राठौर, राजेन्द्र राठौर, श्रवण राठौर, श्रीपाल वर्मा, विश्वनाथ पाल, मनीष शर्मा, अकबर अली, अमित राठौर और विशाल निषाद के अलावा निषाद पार्टी बलिया के ज्ञानेश्वर कश्यप ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।
सामाजिक न्याय की राजनीति के विकल्प: लौटन
निषाद संघ के राष्ट्रीय सचिव लौटन राम निषाद ने कहा कि अखिलेश यादव में समाज को आगे लाने की सोच है। वह सबको भागीदारी देना चाहते हैं। उनका नेतृत्व बेदाग व ईमानदार है। वे सामाजिक न्याय और विचारधारा की राजनीति के विकल्प के नेता हैं।
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारिणी सदस्य यासीन अली उस्मानी ने गुरुवार को अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के मौजूदा हालात और नागरिकता संशोधन कानून के विरोध करने वालों पर पुलिस की उत्पीड़नात्मक कार्यवाही पर चिंता जताई गई। उस्मानी ने अखिलेश को बताया कि सीएए का विरोध करने वालों के खिलाफ पुलिस बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। उस्मानी ने बताया कि अखिलेश ने हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।