फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: अखिलेश यादव बोले- सपा की लहर देखकर भाजपा नेताओं ने अपने घरों से झंडे उतारने शुरू कर दिए

Mon, 28 Feb 2022 04:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के पक्ष में बने माहौल को देखते हुए भाजपा के लोगों ने अपने घरों से अपनी पार्टी के झंडे हटाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को जलालपुर की सभा में कहा कि जिले की सभी पांच सीट इस बार सपा जीतने जा रही है। उन्होंने बुनकर बाहुल्य जनपद में बुनकरों के लिए घोषणा करते हुए कहा कि सरकार बनने पर उन्हें फ्लैट रेट पर बिजली देंगे।

विज्ञापन


उन्होंने किसानों को मुफ्त सिंचाई, 300 यूनिट फ्री बिजली, पुरानी पेंशन समेत विभिन्न डिग्रीधारकों को नौकरी का भरोसा दिलाया। कहा कि यह पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे अहमद हसन का क्षेत्र है। सरकार बनने पर उनके नाम से बड़ा काम करेंगे।

अखिलेश ने कहा कि यह पहला चुनाव है जिसमें जनता पहले से मन बना चुकी है। ऐसा जोश और उत्साह पहले कभी नहीं देखने को मिला। सपा के पक्ष में ऐसी लहर चल रही है कि अब बीजेपी नेताओं ने घरों से झंडे उतारने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने घर-घर जाकर प्रचार शुरू किया था उन्हें महिलाओं ने ऐसा लाल सिलेंडर दिखाया कि अब घर घर जाना बंद कर दिया है। कहा कि बीजेपी से बड़ा झूठ कोई और नहीं बोलता। जितना बड़ा नेता उतना बड़ा झूठ।

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ जनता में 440 बोल्ट का करंट दौड़ रहा है। बोले हमने टांडा में बिजली घर लगाया। बाबा सीएम को बिजली घर का नाम तक नहीं मालूम। तंज कसा कि जो लोग बिजली नहीं बनाते वे बिजली के दाम महंगा कर गए। फौज और सिविल पुलिस में भर्ती निकालने का वायदा करते हुए कहा कि गरीब परिवारों को हम 5 वर्ष तक फ्री राशन देंगे। इस मौके पर सपा प्रत्याशी राकेश पांडेय, जिलाध्यक्ष राम शकल यादव, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें