फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के भाषण में दिखी 2017 के चुनाव की चिंता, जानें क्या कहा

Sun, 08 May 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार ने बहुत सारे अच्छे काम किए हैं। देश में सबसे जल्दी मेट्रो का काम लखनऊ में हो रहा है। अक्तूबर-नवंबर तक यहां मेट्रो दौड़ने लगेगी। आने वाले समय में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे सूबे के लिए लाइफ लाइन बनेगी।
विज्ञापन


सरकार ने चिकित्सा, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, गरीब, मजदूर सभी के लिए विकास के काम किए हैं, लेकिन इनकी जानकारी जनता को होना जरूरी है।

यदि जनता अच्छे कामों को नहीं जानेगी तो आगामी चुनाव में साइकिल को जो फायदा मिलना चाहिए, वह नहीं मिलेगा।

मुख्यमंत्री रविवार को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में पीडियाट्रिक कैंसर वार्ड के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उनके भाषण में 2017 के विधानसभा चुनाव की चिंता की झलक साफ दिखाई दी। उनकी चिंता इस बात की थी कि सरकार विकास के काम तो कर रही है लेकिन जनता तक ये बातें पहुंच नहीं रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों में दान के लिए पॉलिसी जल्द

- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बहुत जल्द मेडिकल कॉलेजों में दान देने के लिए पॉलिसी लाने जा रही है। इसके बाद लोग अपने प्रियजन की याद में मेडिकल कॉलेजों व चिकित्सा संस्थानों में वार्ड व अन्य जरूरी चीजें बनवा सकेंगे। साथ ही दान मिली रकम का उपयोग रोगी कल्याण के लिए भी किया जा सकेगा।

कैंसर इंस्टीट्यूट की ओपीडी अक्तूबर में
प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अनूपचंद्र पांडेय ने बताया कि लखनऊ में 850 करोड़ से बन रहे कैंसर इंस्टीट्यूट की ओपीडी अक्तूबर में शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में जितना काम पिछले चार साल में हुआ, उतना आजादी के बाद से अब तक नहीं हुआ।

डॉक्टरों के 1000 पद सृजित किए जा चुके हैं। नर्सिंग व पैरामेडिकल के पदों में तीन गुना की वृद्धि हुई है।

गोरखपुर में पीडियाट्रिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, नोएडा में सुपर स्पेशियलिटी इंस्टीट्यूट, सैफई में 500 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से भी जनता को सुविधा होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें