फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के इंतजार में फिर बैठे रहे सीएम अखिलेश

Thu, 07 Aug 2014 10:54 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां अपने गुस्से का इजहार करने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते। बुधवार को सीएम आवास पर नगर विकास विभाग की 808 करोड़ की परियोजनाओं का प्रजेंटेशन होना था।
विज्ञापन


कार्यक्रम 11 बजे शुरू होना था, सीएम ठीक समय पर पहुंच गए लेकिन आजम खां करीब डेढ़ घंटे बाद नमूदार हुए। इसी तरह मंगलवार को जनेश्वर मिश्र पार्क के लोकार्पण और सोमवार को उर्दू अकादमी के समारोह में भी उनका इंतजार होता रहा लेकिन वे नहीं पहुंचे।
Trending Videos

अखिलेश ने दी हरी झंडी

नगर विकास विभाग ने आजम की रजामंदी से ही बुधवार का कार्यक्रम तय किया था। इसमें संगम तट तक वृद्धजनों और निशक्तों की सुविधा के लिए 808 करोड़ रुपये की परियोजना का प्रजेंटेशन दिया जाना था।

आजम के पहुंचने पर इसका प्रजेंटेशन हुआ तो मुख्यमंत्री ने इसे झट से हरी झंडी दे दी। आजम खां पिछले कुछ दिनों से अपने ही नेतृत्व से खफा हैं।

उनकी नाराजगी शिया वक्फ बोर्ड का चुनाव स्थगित करने और पार्टी आलाकमान की शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद से मुलाकात से शुरू हुई। यह नाराजगी उस समय और बढ़ गई जब अमर सिंह जनेश्वर मिश्र पार्क के लोकार्पण के मौके पर मंच पर पहुंच गए।

वृद्घों की मदद करेंगे अखिलेश

इलाहाबाद के संगम तट तक वृद्धों व निशक्तों को बैटरी गाड़ी से पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए महर्षि महेश योगी के आश्रम के निकट संगम से गंगा नदी पर लगभग 1250 मीटर लंबे फोर लेन पुल का निर्माण कराया जाएगा।

वहीं यमुना के दाएं तट पर गाइड बंध के ऊपर फोर लेन सड़क तथा झूंसी साइड में गंगा के बाएं तट पर लगभग 1675 मीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी।

इससे महाकुंभ, अर्द्धकुंभ व माघ मेला के दौरान वृद्ध और निशक्त श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इलाहाबाद के कुंभ मेला क्षेत्र में अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए संकल्पबद्ध है।
विज्ञापन

झूंसी क्षेत्र में एनएच 2 होगा सिक्स लेन

मेले के दौरान वाराणसी की ओर से आने वाले वाहनों का आवागमन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर अंदावा चैराहे के बाद जाने पर प्रतिबंधित होता है।

इसलिए झूंसी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 को छह लेन कराया जाएगा, जिससे अंदावा चैराहे से शास्त्री पुल के निकट स्थित ठहराव क्षेत्र तक वाराणसी की ओर से आने वाले वृद्ध, अशक्त व निशक्त स्नानार्थियों को पहुंचाने के लिए अलग से कॉरिडोर मिल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें