फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के यूपी कनेक्शन पर अखिलेश का ‘बुद्धि-दांव’

Sun, 07 Dec 2014 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में रामपुर में अखिलेश को कहते सुना गया था कि वह अब बुद्धिदांव से काम लेंगे। लगता है उन्होंने इस बात पर अमल करना शुरू कर दिया। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रविवार को बैठक में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यूपी को ज्यादा से ज्यादा मदद की मांग उठाएंगे।
विज्ञापन


उनका कहना है कि वे बैठक में एजेंडे के मुताबिक अपना पक्ष रखेंगे। चूंकि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व रक्षा मंत्री यूपी से ही हैं लिहाजा इसका लाभ तो मिलना ही चाहिए। हम इसका लाभ लेने की कोशिश भी करेंगे।

बिजली चोरी करने वालों को लेकर राज्यपाल राम नाईक की टिप्पणी पर उन्होंने कुछ भी कहने इन्कार कर दिया। सचिवालय एनेक्सी में कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब में अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलने के लिए देश भर के मुख्यमंत्री आ रहे हैं।
विज्ञापन


बैठक का एजेंडा भेजा गया है और उसी के तहत हम अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक से पहले यह नहीं बता सकते कि पीएम से क्या कहेंगे लेकिन इतना जरूर है कि प्रदेश केलिए ज्यादा से ज्यादा मदद की मांग रखी जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

खबर पढ़कर प्रतिक्रिया देने लगे तो बड़ी मुश्किल होगी

बिजली चोरी करने वालों को चौराहे पर जूता मारने संबंधी राज्यपाल के बयान पर यह कहते हुए कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इन्कार कर दिया कि खबर पढ़कर प्रतिक्रिया व्यक्त करने लगें तो बड़ी मुश्किल हो जाएगी।

बिजली को लेकर पूछे गए एक अन्य सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लाइन हानियां बड़ी समस्या हैं। इसे लेकर सरकार गंभीर है। हाल ही में अभियान चलाकर दो महीने में 30 लाख नए कनेक्शन जारी किए गए।

आजादी के बाद यह पहला मौका है जब किसी सरकार ने इतने कम समय में इतने ज्यादा नए कनेक्शन दिए हैं। चुनाव में कुछ दलों ने 24 घंटे बिजली देने की बात कही थी। कटिया से बिजली चल रही है तो वहां 24 घंटे बिजली कैसे दे सकते हैं।

राज्य सरकार मीटर लगाकर कनेक्शन देने का अभियान चला रही है। इससे लाइन हानियों में कमी आएगी। इसमें सभी लोगों को सहयोग देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें