फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों पर भरोसा नहीं, खुद जांच करेंगे अखिलेश

Thu, 04 Sep 2014 01:36 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद जिलों के औचक निरीक्षण पर निकलेंगे। 16 सितंबर को उपचुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री का दौरा शुरू होगा।
विज्ञापन


इस बार मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं पर ज्यादा फोकस रहेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय इसकी रूपरेखा तैयार करने में जुटा है। मुख्यमंत्री के नीदरलैंड से लौटने के बाद कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।

इस बीच शासन की ओर से एक बार फिर सभी जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को निर्देश भेजकर सारी तैयारियां मुकम्मल रखने को कहा गया है।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अब खुद गांवों में जाकर देखेंगे कि लोगों तक विकास योजनाएं पहुंच रही हैं या नहीं।
विज्ञापन

इन मुद्दों पर होगा अधिक फोकस

खास तौर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के अंतर्गत आंतरिक गलियों एवं नालियों के निर्माण, ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति की स्थिति, कृषि एवं ग्राम्य विकास की योजनाएं, समाजवादी पेंशन योजना, सिंचाई सुविधाओं, शिक्षा एवं स्वास्थ्य की योजनाओं की समीक्षा करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री मौके पर जाकर मुआयना भी करेंगे।

शासन की ओर से नामित सभी नोडल अधिकारियों को मुख्यमंत्री के  दौरे से पहले संबंधित जिलों में जाकर अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है। जहां योजनाओं के क्रियान्वयन की गति धीमी है या कमियां हैं, उसके बारे में अलग से सुझाव मांगे गए हैं।

जिलाधिकारियों व मंडलायुक्तों से कहा गया है कि नोडल अधिकारियों द्वारा बताई गई कमियों को दूर कराएं ताकि मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान किसी असहज स्थिति का सामना न करना पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें