फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुन चुन कर हार का बदला ले रहे टीपू, अब किसकी बारी?

Tue, 27 May 2014 04:11 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कई मंत्रियों को बर्खास्त करने के बावजूद अब भी अखिलेश, मुलायम किसी को बख्शने के मूड में नही हैं।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी नेतृत्व अब उन नेताओं के खिलाफ सख्ती के मूड में है, जिनके बारे में प्रत्याशियों को सहयोग न करने या भितरघात की शिकायतें मिली हैं।

अखिलेश यादव सरकार के लगभग डेढ़ दर्जन मंत्री पार्टी नेतृत्व के निशाने पर हैं जबकि चुनाव से ठीक पहले संगठन में शामिल किए गए सवा सौ से ज्यादा पूर्व पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की भी तैयारी है।

जल्द ही मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे जिसके बाद मंत्रिमंडल से उन मंत्रियों की छुट्टी की जाएगी जिनके बारे में बड़े पैमाने पर शिकायतें मिली हैं साथ ही कुछ और दर्जाप्राप्त मंत्रियों पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

36 दर्जा प्राप्त मंत्रियों की हो चुकी छुट्टी

लोकसभा चुनाव में हार के बाद 36 दर्जाप्राप्त मंत्रियों की छुट्टी की जा चुकी है। करीब डेढ़ दर्जन और दर्जाप्राप्त मंत्री सरकार के निशाने पर हैं।

अखिलेश सरकार के लगभग डेढ़ दर्जन मंत्रियों के बारे में भी पार्टी नेतृत्व को शिकायतें मिली हैं। इनकी भूमिका की छानबीन के साथ ही फीडबैक तैयार कराया जा रहा है।

चुनाव में इन मंत्रियों की जो भूमिका रही है, उसके पूरे ब्यौरे के साथ मुलायम और अखिलेश 28 मई के बाद उनसे रू-ब-रू होंगे और सभी से जवाब मांगा जाएगा।

माना जा रहा है कि इसके बाद लगभग डेढ़ दर्जन मंत्रियों की मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है। इनमें पूर्वांचल के मंत्री ज्यादा हैं। कुछ मंत्रियों के बारे तो यहां तक फीडबैक मिला है कि उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों का सहयोग करने के बजाय हराने में ज्यादा ताकत लगाई।

भितरघातियों पर होगी कार्रवाई

कुछ ऐसे मंत्रियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है जिनकी परफॉरमेंस ठीक नहीं है और जनता की उनसे नाराजगी के चलते उनके इलाकों में पार्टी की दुर्गति हुई।

इसी तरह चुनाव से पहले संगठन में महासचिव, सचिव व अन्य पदों पर मनोनीत किए गए उन पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

जिनके बारे में चुनाव के दौरान निष्क्रिय रहने और भिरतघात करने की शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन

कार्रवाई से पहले मिलेगा सफाई का मौका

पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिनके खिलाफ कार्रवाई की जानी है, उनकी फेहरिस्त तैयार कर ली गई है। मंत्रियों को हटाने से पहले पार्टी नेतृत्व एक बार उनसे बातचीत करना चाहता है ताकि यह साफ हो सके कि जो फीडबैक मिला है, उसके बारे में उन्हें क्या कहना है।

इसी सप्ताह मंत्रियों की बैठक बुलाकर निर्णय किया जाएगा ताकि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नए सिरे से सरकार और संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने का काम शुरू किया जा सके।

अगले महीने से सपा जिला से लेकर ब्लॉक स्तर तक सम्मेलनों का आयोजन करने जा रही है। इससे पहले ही सारी कार्रवाई होने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें