फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने अब आबकारी में ‘सारे घर’ के बदल दिए

Wed, 14 Jan 2015 04:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में ‘सरकार’ की नाक के नीचे जहरीली शराब से हुई मौतों का दाग साफ करने में जुटे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अब आबकारी महकमे में ‘सारे घर’ को बदल दिया है।
विज्ञापन


सीएम ने स्थानांतरण नीति के विपरीत तैनात हुए सारे अफसरों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आबकारी विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ये फैसला लिया।

गौरतलब है कि लखनऊ के मलिहाबाद में चल रहे जहरीली शराब के कारोबार ने कई परिवार तबाह कर दिए। मलिहाबाद में बनी शराब पीकर अब तक 39 लोगो की मौत हो चुकी है और कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


इस मामले से शासन से लेकर प्रशासन तक हड़कंप मचा है और अब तक कई बड़े अफसर भी सस्पेंड किए जा चुके हैं। शासन ने मंगलवार को आबकारी आयुक्त अनिल गर्ग को हटा दिया था। वहीं उन्नाव के जिला आबकारी अधिकारी और आबकारी निरीक्षक को भी निलंबित करने के आदेश जारी किए थे।

बुधवार को सीएम अखिलेश ने स्थानांतरण नीति के विपरीत तैनात हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल हटाए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मामले के आरोपी भी हुए गिरफ्तार

शराब कांड के मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं शराब से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

डॉक्टरों का कहना है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। मलिहाबाद में शवों के पहुंचने का सिलसिला बुधवार सुबह रात तक जारी रहा।

इस बीच पुलिस-प्रशासन के अफसरों की मौजूदगी में पीड़ित परिवार मृतकों का अंतिम संस्कार भी करते रहे। तनाव के मद्देनजर इलाके में पीएसी और कई थानों की पुलिस फोर्स लगा दी गई है।

वहीं मलिहाबाद के दतली गांव के जगनू और जगदीश उर्फ गटरू को मंगलवार दोपहर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने सोमवार देर शाम जहरीली शराब बनाने के मुख्य आरोपी जगनू को गिरफ्तार किया था। देर रात उसके सहयोगी गटरू को भी दबोच लिया गया। शराब सप्लाई करने दतली गांव के पंचमलाल से पूछताछ की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें