फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हार की खीझ भाजपा पर उतार रहे हैं अखिलेश'

Sat, 07 Jun 2014 12:55 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में करारी हार पर सपा नेता बौखला गए हैं और इस सदमें से अभी भी नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने प्रदेश सरकार पर जिम्मेदारियों से भागने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और सरकार के मुखिया अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में हार से तिलमिलाए हुए हैं और इसकी खीझ भाजपा पर उतार रहे हैं।

प्रदेश सरकार के वरिष्ठ नेता व मंत्री आजम खां केंद्रीय मंत्री उमा भारती पर देश को गृहयुद्ध में झोंकने का आरोप लगा रहे हैं। अखिलेश यादव गंगा की सफाई अभियान पर चुटकी ले रहे हैं।
विज्ञापन

सपा को लगातार घेर रही है भाजपा

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी कभी कानून व्यवस्‍था पर तो कभी बिजली की किल्लत जैसे मुद्दे पर अखिलेश सरकार को घेर रही है।

अभी कुछ दिनों पहले ही भाजपा की महिला मोर्चा ने बदायूं में हुए रेप और मर्डर केस विरोध प्रदर्शन किया था। जिसका बचाव करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह कहकर किया था कि हर प्रदेश में बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं।

अखिलेश के अनुसार इंटरनेट पर आप इसकी जानकारी पा सकते हैं। उन्होंने सपा सरकार को निशाने पर लेने को एक साजिश बताया।
विज्ञापन

हालांकि अफसरों की अदला बदली जारी

ऐसा नहीं है कि विरोधियों द्वारा निशाना बनाए जाने का प्रदेश सरकार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्‍था और बिजली संकट को लेकर कई ट्रांसफर और निलंबन किए हैं।

अभी कल (गुरूवार) को ही उन्होंने छह जिलों के कप्तानों को हटा दिया।

इनमें मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, औरैया, हापुड़ और एटा जिले शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें