फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले: यूथ कहे आज, नो मोर भाजपा, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा 'भाजपा का करप्ट सिस्टम'

Thu, 28 May 2026 04:52 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीबीएसई परीक्षा विवाद को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार से प्रभावित है और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने युवाओं से “नो मोर भाजपा” का नारा देते हुए सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीबीएसई परीक्षा परिणामों में कथित गड़बड़ियों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लाखों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि कॉपियों की दोबारा जांच की मांग के बाद भी उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही, क्योंकि पूरा सिस्टम भ्रष्टाचार से ग्रस्त है।

विज्ञापन


बुधवार को जारी बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि इस मामले में न तो कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार है और न ही किसी स्तर पर इस्तीफा दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा जमाने वाले लोग अब मामले के सामने आने के बाद चुप्पी साधे हुए हैं।
 

अखिलेश यादव ने कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले लोग देश के वर्तमान ही नहीं, बल्कि भविष्य के साथ भी धोखा कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नैतिकता की बात करने वाले लोग अब इस मुद्दे पर कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। सपा प्रमुख ने युवाओं की नाराजगी का जिक्र करते हुए कहा कि आज का युवा भाजपा को नकार रहा है।  Youth कहे आज का, No more भाजपा!

 
विज्ञापन

जनता भाजपा को धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी

अखिलेश यादव ने बुधवार को उन्होंने अपने X अकाउंट से लिखा था- अगले चुनाव में जनता भाजपा को धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी। शुक्र है उप्र के ‘असफल मुख्यमंत्री’ जी ने ये नहीं कहा कि इस ‘महा विद्युत आपदा’ के पीछे  दिल्लीवालों के भेजे हुए दूत की साजिश है।

ये स्पष्ट किया जाए कि मुख्यमंत्री जी की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री जी आते नहीं हैं या बुलाए नहीं जाते हैं। अगर आते हैं तो माननीय से अनुरोध है कि उनके ‘कंधे पर हाथ रखकर’ एक तस्वीर आप पोस्ट कर दीजिए, जनता को आपकी ‘आपसी गर्मी’ से तो राहत मिल जाएगी। क्योंकि जनता ने आप दोनों को कभी एकांत में साथ देखा नहीं।

भाजपा राज में बिजली के सब-स्टेशनों पर पीएसी लगती है और विधायक-सांसद अपनी ही सरकार के खिलाफ चिट्ठी लिखकर, जनता के आक्रोश से बचने का कायराना काम करते हैं। भाजपा में अब करंट नहीं रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें