फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतना काम करने के बाद भी लोग मुझे नहीं जानते: अखिलेश

Tue, 05 May 2015 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मानते हैं कि मीडिया जिन्हें खड़ा करता है, वही उन्हें गिराता भी है। कैबिनेट की बैठक के बाद मंगलवार को मीडिया से मुखातिब अखिलेश बोले, ‘आप जिन्हें बनाते हो, उन्हें गिराते भी हैं। हमें न बनाओ, न गिराओ, हमें ऐसे ही रहने दो....आपका कोई भरोसा नहीं है।’
विज्ञापन


अखिलेश का यह दर्द तब उभरा, जब उनसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मीडिया से नाराजगी को लेकर सवाल पूछा गया। अखिलेश बोले- ‘हम भी घूंट पीते रहते हैं।’

मुख्यमंत्री ने मीडिया की चिकौटी तो काटी ही, अपने कार्यकर्ताओं से भी खफा नजर आए। बोले, वे सरकार और पार्टी की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सपा के प्रचार तंत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोग इतना सबकुछ करने के बाद भी लोग यूपी के लोग उन्हें नहीं पहचानते।

मुख्यमंत्री अखिलेश से पहला सवाल हुआ कि प्रदेश में एक बार फिर सांप्रदायिक माहौल बनाने की कोशिश हो रही है? उन्होंने इस सवाल को टालते हुए कहा, कोई और सवाल। दूसरा सवाल, भाजपा के केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र पर दर्ज मुकदमे की वापसी को लेकर हुआ, तो मुख्यमंत्री उसे भी टाल गए। फिर वह लखनऊ मेट्रो व आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आ गए।
Trending Videos

लोग नहीं जानते किस पार्टी की सरकार कर रही मदद

महराजगंज उपचुनाव के नतीजे को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश ने कहा कि जितने लोग सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, सपा कार्यकर्ता अगर उन्हें ही सदस्य बना लें तो प्रदेश में समाजवादी पार्टी दूसरे दलों को काफी पीछे छोड़ सकती है और सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है।

हमें भी नहीं पहचानते लोग, गलतफहमी ठीक नहीं
सरकार और पार्टी के प्रचार तंत्र पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, दुर्भाग्य की बात यह है कि इतना काम करने के बाद लोग उन्हें भी नहीं पहचानते। पिछले दिनों किसानों को चेक वितरण कार्यक्रम का हवाला देते हुए अखिलेश ने कहा, जब उन्होंने लाभार्थियों से पूछा कि कौन सी सरकार और पार्टी सहायता दे रही है, तो वे नहीं बता पाए।

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एक अन्य कार्यक्रम का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि उन्होंने लाभार्थियों से लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय और खुद के बारे में पूछा तो पता चला कि वे किसी को नहीं पहचानते।

हम लोगों को गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। कई बार लोग नहीं पहचानते। यह हमारे लिए भी सबक है और आपके लिए भी। न सरकार लोगों तक उपलब्धियां पहुंचा पा रही है और न कार्यकर्ता। यही वजह है कि लोग हमसे जुड़ नहीं पा रहे हैं।

दो साल प्रचार पर जोर

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में चुनाव होने में दो साल बचे हैं। कार्यकर्ताओं से यही कहेंगे कि गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों से बताएं कि हमारी सरकार ने क्या किया और दूसरे दल कुछ नहीं कर रहे हैं ये भी बताएं।

सरकार समाजवादी पेंशन दे रही है। किसानों को सात लाख व 12 लाख रुपये सहायता दे रही है। यह लोगों को बताया जाना चाहिए।

केजरीवाल को मुबारकबाद
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सोमवार को हुई मुलाकात के बारे में अखिलेश ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

दिल्ली से ही सब कुछ चलता है, इसलिए उनसे बातचीत भी की। दिल्ली के साथ संपत्तियों को लेकर विवाद के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया जाएगा, तो सब पता चल जाएगा।

गन्ना किसानों को बकाया भुगतान कराएंगे
किसानों के बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान से संबंधित सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सही है कि अभी बकाया है। किसानों को जल्द से जल्द भुगतान कराएंगे।
विज्ञापन

आपदा राहत के लिए केंद् से सिर्फ 253 करोड़ मिले

बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत के लिए केंद्रीय मदद के  बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह तो राजनीतिक जवाब दे सकते हैं। अगर कोई ट्वीट करता है तो वह भी ट्वीट कर सकते हैं, लेकिन प्रमुख सचिव वित्त मौजूद हैं जो आंकड़ों के आधार पर स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं।

प्रमुख सचिव वित्त राहुल भटनागर बताया कि राज्य सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए 1400 करोड़ रुपये जारी किए हैं। भारत सरकार से अभी तक केवल 253 करोड़ रुपये ही मिले हैं।

प्रभावित किसानों को त्वरित राहत देने के लिए आकस्मिकता निधि को 600 करोड़ से बढ़ाकर 5000 करोड़ कर दिया गया है। अब किसानों के लिए 4400 करोड़ रुपये और जल्द से जल्द बांटने के लिए जारी किए जाएंगे।

हमें क्यों नहीं मिल रही मदद: मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र को मेमोरेंडम भेजा गया है लेकिन अभी कोई पैसा मिला नहीं है। जब आएगा तो देखेंगे। दूसरे राज्यों को केंद्र से पैसा जारी किए जाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि जब दूसरे राज्यों को पैसा दे रहे हैं तो हमारे राज्य को क्यों नहीं दिया जा रहा है?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें