फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिजली संकट के लिए मैं जिम्मेदार नहीं'

Mon, 25 Aug 2014 01:37 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के बिजली संकट के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा दिया है। उन्होंने कहा, केंद्र से कोटे की जितनी बिजली मिलनी चाहिए उससे एक हजार मेगावाट कम मिल रही है।
विज्ञापन


यूपी का कोटा और बढ़ना चाहिए जबकि हमें कोटे से भी कम बिजली दी जा रही है। साथ ही कोयला भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है। इस कारण प्रदेश की उत्पादन इकाइयां पूरी क्षमता से नहीं चल पा रही हैं।

मुख्यमंत्री रविवार को अपने आवास पर एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, प्रदेश सरकार ने बिजली उत्पादन के क्षेत्र में भी काफी काम किया है। इसका परिणाम कुछ वर्षों में दिखने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाई बढ़वाएं यूपी का कोटा

वर्ष 2016 में गांवों को 18 घंटे व शहरों को 20 से 24 घंटे बिजली दी जाएगी। पिछली सरकारों की तुलना में इस बार लोगों ने काफी संख्या में बिजली कनेक्शन भी लिए हैं।

अखिलेश ने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि जिस दल के लोग ज्यादा सीटें जीते हैं उनसे अपील है कि वे यूपी का बिजली कोटा बढ़वाएं। साथ ही कोटे की जितनी बिजली है वह तो कम से कम हमें दिलवा ही दें।

उन्होंने कहा, यूपी को पर्याप्त कोयला मिलना चाहिए जिससे यहां के पावर प्लांट पूरी क्षमता से चल सकें।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार बिजली संकट से निपटने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। दो-तीन दिनों में हालत सुधरने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें