डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके कुनबे को रामद्रोही कहा। राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर अखिलेश द्वारा उठाए जा रहे सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि वह राम जन्मभूमि के पवित्र विषय पर टिप्पणी न करें।
विश्व योग दिवस के मौके पर संगम नोज पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद डिप्टी सीएम मीडियाकर्मियों से रूबरू थे। उन्होंने दावा किया कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के भीतर प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।