फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले: भाजपा राज में पूरा प्रदेश हुआ बर्बाद, एंबुलेंस में फंसने से हो जाती है मरीजों की मौत

Sun, 10 Sep 2023 07:46 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश को हर तरह से तबाह और बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश को हर तरह से तबाह और बर्बाद कर दिया है। प्रदेश की सामाजिक संरचना को बिगाड़ने के साथ विकास कार्यों पर भी अवरोध खड़ा कर दिया है। समाजवादी सरकार के समय इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के साथ सुंदरीकरण के जो काम हुए थे, उन्हें भी भाजपा सरकार ने चौपट कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने एक बयान में कहा कि भाजपा ने कई महानगरों को स्मार्ट सिटी बनाने का जो वादा किया था, वह भी झूठा निकला। महानगरों में ट्रैफिक नियंत्रण के निर्देशों का पालन भी नहीं हो रहा है। हर दिन लगने वाले जाम से शहर की यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त होती जा रही है। एम्बुलेंस घंटों जाम के कारण फंसी रहती है, जिससे मरीजों की मौत तक हो जाती है। 

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गोमती नदी की सफाई के साथ रिवरफ्रंट, जनेश्वर मिश्र पार्क, जेपी इंटरनेशनल सेंटर, शिल्पग्राम, किसान बाजार के साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे तथा मेट्रो रेल सेवा का भी उपहार मिला था। भाजपा इन सभी विकास कार्यों की उपेक्षा करके अपनी बदले की भावना प्रदर्शित कर रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा का सफाया करने का निश्चय कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें