फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले: पेपर लीक जांच में भी खेल कर रही सरकार, हर लोकसभा में घट जाएगा बीजेपी का ढाई लाख वोट

Sun, 25 Feb 2024 10:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Police Constable Paper Leaked: अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस पेपर लीक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह सपा सरकार में यह भर्तियां हुईं थीं उसी तर्ज पर परीक्षाएं कराई जानी चाहिए। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह से सपा शासन में मेरिट के आधार पर पुलिस भर्ती हुई थी, उसी तरह से इस सरकार को भी यह भर्ती करनी चाहिए। उस समय की नियमावली अभी भी विभाग में मौजूद है, जिसके आधार पर दो-तीन माह में ही यह परीक्षा कराई जा सकती है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि इस सरकार की नीयत नौकरी देने की नहीं है। आरओ और एआरओ एग्जाम भी रद्द करने की मांग अभ्यर्थी कर रहे हैं। केवल पेपर लीक होने में ही नहीं, बल्कि उसकी जांच में भी खेल किया जा रहा है। अखिलेश ने कहा कि पुलिस भर्ती का पेपर लीक होने से हर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा का दो से ढाई लाख वोट कम होगा।

उन्होंने कहा कि पहले तो भाजपाई कह रहे थे पेपर लीक ही नहीं हुए तो अब कैसे मान लिया। इसका मतलब अधिकारी और अपराधी मिले हुए थे और सरकार भी पीछे से अपना हाथ उनके सिर पर रखे हुई थी। लेकिन तमाम सबूतों के आगे चुनाव में ऐतिहासिक हार से बचने के लिए सरकार झुकने पर मजबूर हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिखावे के लिए नौकरियां निकालना, अरबों रुपये की फीस ले लेना, पेपर लीक होने देना, फिर निरस्त करने का नाटक करना। युवा अगले हर चुनाव में भाजपा को बुरी तरह हराएंगे और हमेशा के लिए हटाएंगे। भाजपा सरकार फीस का पैसा अभी लौटाए और जब कभी दुबारा परीक्षा हो, तो ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट से फिर से फीस ले ले। उन्होंने कन्नौज में बेरोजगारी से तंग आकर खुदकुशी करने वाले युवा को एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें