फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा : किसानों को धोखा दे रही है सरकार, खाद की कालाबाजारी और गन्ने का बकाया बना मुसीबत

Tue, 08 Nov 2022 10:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर आगरा-  लखनऊ एक्सप्रेस वे की अनदेखी का आरोप लगाया। लिखा कि पूरी दुनिया में अपनी वर्ल्ड क्लास क्वालिटी और राइडिंग एक्सपीरिएंस के लिए प्रसिद्ध लखनऊ एक्सप्रेस वे आज भाजपा राज के खराब देखभाल का शिकार हो गया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में किसान चौतरफा लूटा जा रहा है। किसानों से झूठे वादे करने वाली भाजपा सरकार ने उन्हें सिर्फ धोखा दिया है। गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रूपया बकाया है। राज्य सरकार को कानूनन बकाया के साथ ब्याज भी देना चाहिए पर भाजपा सरकार चुप्पी साधे है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के कारण किसानों के लिए खेती बारी मुसीबत बनती जा रही है। इन दिनों किसान डीएपी खाद के लिए तरस रहा है। प्रशासनतंत्र की बेरूखी से हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं। खाद की कमी के चलते कालाबाजारी पनप रही है। डीएपी का स्टाक मुंहमांगे दामों पर वसूला जा रहा है। दुकानों  पर 1350 रुपए कीमत वाली डीएपी बोरी 1650 रुपये में बेची जा रही है। 

खाद बिक्री केंद्रों पर कुछ दुकानदार तो खाद के साथ अन्य सामान जैसे लिक्विड स्प्रे भी किसानों को जबरन बेच रहा है। भाजपा सरकार किसानों के प्रति शुरू से उदासीन है और उनके प्रति घोर उपेक्षा का भाव प्रदर्शित करती रही है। उसे अन्नदाता की नहीं पूंजीघरानों के हितों की चिंता रहती है। किसानों को सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन दिया जाता है। कभी आय दोगुनी करने का सपना दिखाया तो कभी मुफ्त बिजली का झांसा दिया।.
विज्ञापन


अखिलेश ने लगाया एक्सप्रेस वे की अनदेखी का आरोप
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर आगरा-  लखनऊ एक्सप्रेस वे की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि पूरी दुनिया में अपनी वर्ल्ड क्लास क्वालिटी और राइडिंग एक्सपीरिएंस के लिए प्रसिद्ध सपा के समय में बना आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे आज भाजपा राज के खराब देखभाल का शिकार हो गया है। कुछ भी अच्छा न बनाने वालों से आग्रह है कि जो अच्छा बना है। कम से कम उसका रख रखाव तो अच्छे से करें।

शोक जताया
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर निवासी पूर्व मंत्री संजय गर्ग की माता के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें