खुद को सीएम का हज्जाम बताकर प्रॉपर्टी डीलर के दस लाख हड़पने का मामला तूल पकड़ने पर सीएम के नाई ने अपने छोटे भाई के पेंच कसे। उसने प्रॉपर्टी डीलर को फोन कर समझौते की पेशकश की।रकम लौटाने में टालमटोल के चलते प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी रकम से गाड़ियां खरीदने का आरोप लगाते हुए पुलिस अफसरों से कार्रवाई की मांग की है।
मड़ियांव के नौबस्ता मोहिबुल्लापुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर रईस अहमद ने बताया कि उसके बहनोई वस्सन को राज्य संपत्ति विभाग में वाहन चालक की नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये हड़पने की ‘अमर उजाला’ में खबर छपने पर मो. नदीम सलमानी ने फोन कर समझौते बात कहकर उसे घर बुलाया लेकिन रकम लौटाने में टालमटोल करता रहा।