फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा अखिलेश्ा को आई छात्रसंघ चुनाव की याद

Tue, 14 Jan 2014 08:42 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपतियों के सम्मेलन के अंतिम दिन सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुलपतियों से सरकार की घोषणा के मुताबिक छात्र संघ चुनाव कराने की वकालत की।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश में एक डिजाइन विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने साथ ही उन्होंने भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय का एक और परिसर स्थापित कराने और वित्तीय मदद देने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कुलसचिवों का कैडर रिव्यू कराने की मांग भी मान ली। मुख्यमंत्री ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक भवन को संरक्षित करने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शिक्षण संस्थाओं के मानकीकरण की जरूरत पर जोर देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर नैक की तरह प्रदेश स्तर पर स्टेट एक्रीडिएशन काउंसिल (सैक) की स्थापना की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने इनोवेशन व तकनीकी विकास के लिए राज्य इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए दुनिया में जो अच्छे मॉडल हों, उनकी स्टडी करके व्यवस्था कराई जाएगी।

इसमें दुनिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों व उद्योग जगत की भागीदारी की भी व्यवस्था पर विचार होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें