फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने किसी को नहीं बख्शा, हटवाए सबके होर्डिंग

Thu, 31 Dec 2015 04:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कालीदास मार्ग की खूबसूरती को दाग लगा रहे मंत्रियों और नेताओं के अवैध होर्डिंग-बैनर पर सीएम अखिलेश यादव ने सख्ती दिखाई है।
विज्ञापन


कभी शुभकामना तो कभी मनोनयन के बधाई संदेश के नाम पर लगाए गए इन अवैध होर्डिंगों और बैनरों को सीएम आवास से निर्देश मिलते ही नगर निगम ने बुधवार दोपहर उतरवा दिया।

कार्रवाई 5-कालीदास मार्ग से लेकर लामार्ट तिराहा, विक्रमादित्य मार्ग और राजीव चौक तक की गई। नगर निगम की टीम ने करीब 22 बड़े और 40 छोटे होर्डिंग, बैनर यहां से हटवाए।
विज्ञापन


नगर आयुक्त उदयराज सिंह को मुख्यमंत्री आवास के पास से होर्डिंगों को हटवाने के निर्देश मिले।
Trending Videos
विज्ञापन

कद्दावर मंत्रियों को भी नहीं बख्शा

दोपहर में नगर आयुक्त की मौजूदगी में होर्डिंग-बैनर हटाए गए। छुटभैये नेताओं के साथ ही सरकार के कई कद्दावर मंत्रियों के होर्डिंग भी हटवा दिए गए।

इन होर्डिंगों को सड़क किनारे की रेलिंग या चौराहे के सर्किल के सहारे लगाया गया था। नगर निगम के प्रचार अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि इन होर्डिंगों की वजह से मुख्यमंत्री आवास और विक्रमादित्य मार्ग की सुंदरता प्रभावित हो रही थी।

मुख्यमंत्री ने इन्हें हटवाने के लिए कहा। अब यहां केवल वैध होर्डिंगों को ही छोड़ा गया है। इनमें भी ज्यादातर सूचना विभाग के हैं। होर्डिंग लगाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई हालांकि नगर निगम की तरफ से नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें