फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम व डिंपल के क्षेत्र में डेयरी को हरी झंडी

Mon, 15 Sep 2014 08:13 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ और सांसद डिंपल यादव के लोकसभा क्षेत्र कन्नौज में नई दुग्ध डेयरी की स्थापना के लिए बजट को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


आजमगढ़ की डेयरी को पहली किस्त के लिए 50 लाख और कन्नौज के लिए 27.92 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव से पहले आजमगढ़ व कन्नौज में नई दुग्ध डेयरी की स्थापना का ऐलान किया था।

दुग्ध विकास विभाग ने सीएम की इस घोषणा पर अमल करते हुए आजमगढ़ के बूढ़नपुर में और कन्नौज के तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के गसीनपुर क्षेत्र में नई डेयरी की स्थापना का फैसला किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

गुणवत्ता और मान‌क पर होगा विशेष जोर

शासन ने चालू वित्त वर्ष में इसके लिए क्रमश: एक करोड़ और 55.85 लाख रुपये का बंदोबस्त भी कर लिया है। अब दोनों ही डेयरी का काम शुरू करने के लिए दुग्ध विकास विभाग ने वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर दी हैं।

आजमगढ़ की डेयरी के लिए पहली किस्त में 50 लाख और कन्नौज की डेयरी के लिए 27.92 लाख रुपये दिए गए हैं।

विशेष सचिव दुग्ध विकास एस. राजलिंगम ने आजमगढ़ व कानपुर के दुग्धशाला विकास अधिकारियों को नई डेयरी की स्थापना के संबंध में कार्रवाई का निर्देश दिया है।

अधिकारियों से कहा गया है कि वे सक्षम स्तर से डेयरी की तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के बाद काम शुरू कराएं। कार्य की गुणवत्ता व मानक पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें