आकाश आनंद ने सोशल मीडिया साइट पर अपनी बात कही।
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने के साथ ही युवाओं कमर कस लेने की अपील की है। उन्होंने बसपा को एक मिशन बताते हुए इसे देश के कोने-कोने में पहुंचाने की प्रतिबद्घता जताई है।
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम साहेब जी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए, देश में दलित शोषित, वंचित समाज के विकास के लिए आदरणीय मायावती जी ने जो मुझे अहम ज़िम्मेदारी सौंपी हैं मैं उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा।
बहुजन समाज पार्टी एक मिशन है और इस मिशन को हमें देश के कोने-कोने तक पहुंचाना है। मैं सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। इस सफर में आप सभी युवा साथियों का साथ बेहद जरूरी है। आपके साथ जुड़ना चाहता हूं, आपके साथ चलना चाहता हूं, क्योंकि सामाजिक न्याय की ये लड़ाई बहुत लंबी है, कमर कस लीजिए। जय भीम, जय भारत।
आकाश आनंद को लखनऊ में रविवार को आयोजित पार्टी की बैठक में उत्तराधिकारी घोषित किया गया था।