फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव : एके शर्मा ने कहा, ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी कर देंगे आरक्षण, विशेषज्ञों की ली जाएगी राय

Tue, 27 Dec 2022 06:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

हाईकोर्ट में दाखिल याचिकाओं में याचिकाकर्ताओं द्वारा स्वयं मांग की गई थी कि निकाय चुनाव को बगैर ओबीसी आरक्षण के ही पूरा करा लिया जाए, इसके आधार पर आदेश कर दिया जाए। पांच दिसंबर 2022 को राज्य सरकार द्वारा निकाय चुनाव के लिए जारी की गई अनंतिम अधिसूचना में ओबीसी को सभी पदों पर 27 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया था।
विज्ञापन
एके शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने  कहा है कि पिछड़ों को आरक्षण दिए बगैर निकाय चुनाव नहीं कराए जाएंगे। उन्होंने फैसले के बाद मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि निकाय चुनाव के संबंध में और ओबीसी आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल की गई थीए जिस पर फैसला आ गया है। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार आरक्षण के संबंध में ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया को पूरा करेगी।
विज्ञापन


इस संबंध में आयोग गठित किया जाएगा। इसकी देखरेख में ओबीसी को आरक्षण दिया जाएगा। इसके लिए कानूनी पहलुओं का गंभीरता से अध्ययन किया जाएगा और विधि विशेषज्ञों से सलाह ली जाएगी। जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट में भी इसके लिए अपील की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में दाखिल याचिकाओं में याचिकाकर्ताओं द्वारा स्वयं मांग की गई थी कि निकाय चुनाव को बगैर ओबीसी आरक्षण के ही पूरा करा लिया जाए, इसके आधार पर आदेश कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि 5 दिसंबर 2022 को राज्य सरकार द्वारा निकाय चुनाव के लिए जारी की गई अनंतिम अधिसूचना में ओबीसी को सभी पदों पर 27 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें