फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीत हत्याकांड : पुलिस ने मांगी गिरधारी की दस दिन की रिमांड, आज होगी सुनवाई

Thu, 11 Feb 2021 06:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अजीत सिंह व उनकी कार में मिले असलहे (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अजीत हत्याकांड के मुख्य शूटर गिरधारी विश्वकर्मा उर्फ डॉक्टर उर्फ कन्हैया को पुलिस ने 10 दिन की रिमांड पर लेने की तैयारी की है। बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट में अर्जी डाली गई। प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड की अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई की जाएगी। पुलिस ने कई बिंदुओं पर पूछताछ व असलहा बरामदगी के लिए रिमांड पर लेने की बात कही है।
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध नीलाब्जा चौधरी के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह ने सीजेएम कोर्ट में पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी डाली है। इस पर कोर्ट ने शुक्रवार का दिन तय किया है। पुलिस ने 11 फरवरी से 10 दिन की रिमांड मांगी है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, मूलरूप से वाराणसी के चोलापुर का रहने वाला गिरधारी वहां से एक लाख रुपये का इनामी था। करीब एक साल पहले वहां से फरार हो गया था। लखनऊ में ठिकाना बनाकर प्रॉपर्टी का काम करने लगा था। गिरधारी ही गत छह जनवरी को गैंगवार में हुई अजीत सिंह की हत्या का मुख्य सूत्रधार है। उससे पूछताछ से कई और राज सामने आ सकेंगे। कोर्ट ने जेल से गिरधारी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर सुनवाई के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मौजूद रहने का आदेश दिया है।

गाड़ी, मोबाइल व असलहा की बरामदगी प्रमुख
पुलिस के मुताबिक, अजीत हत्याकांड के मुख्य सूत्रधार गिरधारी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह तिहाड़ जेल में बंद है जिसको 10 फरवरी को वारंट बी के जरिए लखनऊ लाया गया। इसके बाद सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी के कस्टडी रिमांड मिलने से वारदात में प्रयुक्त वाहन, पिस्तौल, मोबाइल की बरामदगी हो सकेगी। वहीं वारदात में किसने धन उपलब्ध कराया। इस वारदात की साजिश रचने में कौन-कौन शामिल हैं। इनके नाम व पते के साथ बैंक खातों की जानकारी भी मिलने की उम्मीद है।इसके अलावा छिपने के ठिकानों को चिह्नित करने, फ्लैट व होटलों में जहां ये ठहरे थे, जानकारी हासिल करने व कैसे और कितने दिनों तक रेकी की गई। इसके बारे में पूछताछ की जा सकेगी।
विज्ञापन


एक अन्य आरोपी ने आजमगढ़ में किया समर्पण
गैंगवार के एक फरार आरोपी बंधन ने आजमगढ़ कोर्ट में पुराने मामले में आत्मसमर्पण कर दिया है। लखनऊ पुलिस गैंगवार के बाद से ही उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस को चकमा देकर उसने बृहस्पतिवार को आजमगढ़ में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में समर्पण कर दिया है। विभूतिखंड पुलिस उसे भी रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें