फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय राय का बड़ा हमला: सरकार के इशारे पुलिस कर रही है हत्याएं, मंगेश यादव के पिता से मिले, बंधाया ढांढस

Tue, 10 Sep 2024 12:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Mangesh Encounter: यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगेश एनकाउंटर के मामले में प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पुलिस सरकार के इशारे पर हत्याएं कर रही है। 
 
विज्ञापन
मंगेश यादव के पिता से मिलते अजय राय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय राय ने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस युवाओं की हत्या कर रही है। कहीं गोली मारी जा रही है तो कहीं हिरासत में लेकर पीट कर मारा जा रहा है। इन मामलों को लेकर कांग्रेस संसद से सड़क तक आंदोलन करेगी। उन्होंने मांग की कि मंगेश यादव मामले में हाईकोर्ट के वर्तमान जज से न्यायिक जांच कराई जाए।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं संगठन महासचिव अनिल यादव के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल जौनपुर स्थित मंगेश यादव के घर पहुचा। परिजनों से मुलाकात की। उन्हें ढांढस बढाया और हर स्तर पर मदद का आश्वासन दिया। जौनपुर से लौटने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सारी परिस्थितियां एनकाउंटर के फर्जी होने की तरफ इशारा कर रही हैं। 

इतना ही नहीं जिस तरह से घटना के मुख्य आरोपी मुख्यमंत्री के सजातीय विनय सिंह को एसटीएफ और पुलिस की नाक की नीचे से कोर्ट में सरेंडर कराया गया और बाकी आरोपियों को भी पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया गया, उससे एक बात और चर्चा में है कि कहीं मंगेश का एनकाउंटर उसके पिछड़े वर्ग से होने की वजह से तो नहीं किया गया।
विज्ञापन


अजय राय ने कहा कि पुलिस की कहानी में कई झोल हैं, और प्रथम दृष्टया देखने से ही ये फर्जी एनकाउंटर लग रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जो व्यक्ति इतने संगीन अपराध में लिप्त होगा, क्या वो बेखबर अपने घर पर सोयेगा? उन्होंने आरोप लगाया कि दो सितंबर की देर रात मंगेश यादव को उसके घर से पुलिस उठाती है और दो दिन बाद का एनकाउंटर दिखाती है। 

मंगेश के परिजनों के इस बयान के बाद पूरी पुलिसिया कहानी फेल हो गई है। इसी तरह लूट का अब तक केवल 10 प्रतिशत माल ही बरामद हुआ है। ऐसे में सवाल ये है कि बाकी माल कहां है? प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक नदीम जावेद, शिव पांडेय आदि भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें