फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वतंत्रता दिवस से पहले एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी

Fri, 14 Aug 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर जांच करती सरोजनीनगर पुलिस और सीआईएसएफ की टीम।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बृहस्पतिवार को सरोजनीनगर पुलिस और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने डॉग स्क्वायड व बम डिस्पोजल स्क्वायड (बीडीएस) के साथ एयरपोर्ट परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

टीम ने यात्रियों के बैग और अन्य सामान की मेटल डिटेक्टर से जांच की। डॉग स्क्वायड की मदद से परिसर और आसपास के स्थानों की भी पड़ताल की गई। सुरक्षा कर्मियों ने लावारिस या संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के साथ एयरपोर्ट में आने-जाने वाले वाहनों की भी सघन तलाशी ली। विभिन्न हिस्सों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों से अपील की कि किसी संदिग्ध वस्तु को न छुएं और इसकी सूचना तत्काल सुरक्षा कर्मियों को दें। अभियान में प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति समेत पुलिसकर्मी और सीआईएसएफ के अधिकारी व जवान मौजूद रहे। (संवाद)

एयरपोर्ट पर जांच करती सरोजनीनगर पुलिस और सीआईएसएफ की टीम।

एयरपोर्ट पर जांच करती सरोजनीनगर पुलिस और सीआईएसएफ की टीम।

एयरपोर्ट पर जांच करती सरोजनीनगर पुलिस और सीआईएसएफ की टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें