राज्य ललित कला अकादमी की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता कैसरबाग के अकादमी परिसर लाल बारादरी भवन में सुबह 11:30 बजे। अर्जुन
स्वतंत्रता दिवस समारोह
आईटीबीपी ईस्टर्न फ्रंटियर, एकाग्रता इंटरनेशनल फाउंडेशन और फीनिक्स की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह फीनिक्स पलासियो में शाम 4 बजे। शुभम बंसल
जश्न ए आजादी ट्रस्ट की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह एक शाम वतन के नाम हजरतगंज के मोती महल वाटिका में शाम 6 बजे। अर्जुन
तिरंगा यात्रा
बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से तिरंगा यात्रा 1090 चाैराहे से सुबह 10 बजे। कुलदीप
वार्षिक कार्यक्रम
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से अखंड भारत संकल्प दिवस व वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन स्टेशन रोड स्थित महाराणा प्रताप चाैराहे पर शाम 6:00 बजे। मनीष
शास्त्रार्थ सभा
शास्त्रों का ज्ञान रखने वाले विद्वानों के बीच शास्त्रार्थ सभा गोमतीनगर के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कक्ष संख्या 32 में सुबह 10 बजे। कुलदीप
ध्वजारोहण समारोह
हिंदुजा मोबाइल यूनिट की ओर से ध्वजारोहण समारोह अर्जुनगंज के राम प्रकाश गुप्ता मैटेरनिटी एंड चाइल्ड स्टेट रेफरल अस्पताल, अमर शहीद पथ में सुबह 10:30 बजे। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहेंगे।
व्यापार प्रबंधन काॅन्क्लेव
जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की ओर से व्यापार प्रबंधन कांक्लेव संस्थान के ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे।
कलश यात्रा
श्रीदादी परिवार लखनऊ की ओर से दो दिवसीय झूला उत्सव के शुभारंभ पर कलश यात्रा डालीगंज के बाबूगंज से शाम 5 बजे।
शांति मार्च
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली वाले स्थान पर किए गए शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस की ओर से शांति मार्च प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से शाम 6 बजे।
परचम कुशाई
दादा मियां के 119वें उर्से मुबारक की तैयारियों के उपलक्ष्य में परचम कुशाई माल एवेन्यू शाम 5:30 बजे।
तीज उत्सव
इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ प्रेरणा डिस्ट्रिक्ट 312 की ओर से तीज उत्सव गोमतीनगर के नक्षत्र गेस्ट हाउस में दोपहर 3 बजे।
सावन मेला
नवयुग कन्या महाविद्यालय व अन्य संस्थाओं के तत्वाधान में सावन मेला महाविद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे।
कैंडल मार्च
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सूफी शाह मलंग प्रकोष्ठ की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कैंडल मार्च शहीद स्मारक पार्क में शाम 6 बजे।
आयोजन
रंग ए अवध के द्वितीय संस्करण पर शहर एक रंग अनेक कार्यक्रम में संगीतकार, शेफ, फोटोग्राफर की ओर से अपने कार्यों का प्रदर्शन महानगर के जिंजर आर्ट कैफे में शाम 6 बजे।
-
खेल
यूपी टी-20 क्रिकेट लीग का उद्घाटन इकाना स्टेडियम में शाम 6:00 बजे।
मार्टिन कप फुटबॉल टूर्नामेंट ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में शाम 4:00 बजे।