फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट कैंसिल पर रिफंड नहीं दे रहीं एयरलाइंस

Wed, 15 Apr 2020 12:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते विमान सेवाएं निरस्त कर दी गई हैं। ऐसे में यात्रियों को उम्मीद थी कि 15 अप्रैल से उन्हें रिफंड मिल सकता है। हालांकि, अब जब लॉकडाउन तीन मई तक कर दिया गया है तो एयरलाइंस कैश रिफंड की जगह पीएनआर पर ही क्रेडिट शेल देने की बात कह रही है। इसका इस्तेमाल यात्री अगली यात्रा में टिकट बनवाने पर कर सकेंगे।

विज्ञापन


अमौसी एयरपोर्ट पर 22 मार्च को अंतरराष्ट्रीय विमानों का संचालन बंद कर दिया गया था। वहीं, 24 मार्च की रात से घरेलू विमानों की उड़ान भी रोक दी गई थीं। इसके बाद जब रिफंड की बात शुरू हुई तो एयरलाइंस आनाकानी करती रहीं।

यात्रियों की शिकायतें बढ़ीं तो एयरलाइंस प्रशासन ने नया रास्ता खोज निकाला। इसमें टिकट की राशि वापस नहीं की जाएगी, बल्कि जिस पीएनआर से टिकट बना है उस पर टिकट की धनराशि मिलेगी, जिसका इस्तेमाल सिर्फ  टिकट बनवाने में ही हो सकेगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

15 से आगे की तारीखों में इसी तरह होगा रिफंड

15 से आगे की तारीखों में बुक टिकटों पर भी रिफंड इसी तरह होगा। टिकट एजेंट आतिफ  ने बताया कि एयरलाइंस के इस दांव से यात्रियों व हमारा नुकसान होगा।

एयरलाइंस ने आपका पैसा पीएनआर में क्रेडिट शेल कर दिया है। समयसीमा भले ही कुछ कंपनियां दिसंबर तक कर रही हों, पर इस दौरान कोई भी फ्लाइट आपको सस्ती नहीं मिलेंगी। ऐसे में और पैसा देना पड़ेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें