फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 1,17,145 रुपये में बिका रियाद से लखनऊ का एयर टिकट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात से खाड़ी देशों में फंसे लखनऊ के लोगों के लिए वापसी का संकट बना हुआ है। विमानों का किराया अब पाैने दो लाख रुपये तक पहुंच गया हैं। रविवार को रियाद से लखनऊ की सीधी उड़ान का एयर टिकट 1,17,145 रुपये में बिका।
विज्ञापन


पश्चिम एशिया युद्ध के कारण पिछले एक महीने से खाड़ी देशों के लिए विमानों का संचालन गड़बड़ा गया है। लखनऊ के बहुत से लोग काम के सिलसिले में दुबई, रियाद, मस्कट, ओमान आदि जगहों पर रहते हैं। इन लोगों के लिए घर वापसी की राह लगातार मुश्किल होती जा रही है। सीधी विमान सेवाएं बहुत महंगी हो गई हैं। कनेक्टिंग उड़ानों का किराया भी ज्यादा है। रियाद से सोमवार रात 11:35 बजे लखनऊ के लिए रवाना होने वाली फ्लाईनास की फ्लाइट का टिकट 1,17,145 रुपये में बिका। इंदिरानगर में रहने वाले शादाब ने इमरजेंसी में यह टिकट बुक करवाया है। वहीं, रियाद से आने वाली कनेक्टिंग उड़ान का किराया 2,23,138 रुपये में बिक रहा है। ऐसे ही मस्कट से लखनऊ आने वाली सलाम एयर की सीधी उड़ान का टिकट 17,528 रुपये, ओमान एयर का 21,089 रुपये तथा कनेक्टिंग उड़ानों का किराया 45,328 रुपये तक पहुंच गया है।

पाैने दो लाख रुपये तक पहुंचे टिकट
दुबई से लखनऊ के लिए सीधी उड़ानें नहीं मिल रही हैं। एमिरेट्स एयरलाइंस की रात 9:30 बजे की उड़ान का टिकट 1,02,886 रुपये व ओमान एयर की रात पाैने दस बजे की कनेक्टिंग फ्लाइट का टिकट 1,75,087 रुपये पहुंच गया है। शारजाह से लखनऊ आने वाली ओमान एयर की फ्लाइट का टिकट 1,46,064 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन



15 से 20 घंटे तक का है लेओवर
खाड़ी देशों से लखनऊ आने वाली कनेक्टिंग उड़ानों के यात्री भी परेशान हैं। फ्लाइटें 15 से 20 घंटे तक का लेओवर ले रही हैं। लेओवर पीरियड दो कनेक्टिंग विमानों के बीच रवानगी के समय का अंतर होता है। मसलन, दुबई से मुंबई पहुंचने और फिर मुंबई से लखनऊ आने वाली उड़ानों के बीच समय का अंतर लेओवर पीरियड होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें