फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉ. उदय प्रताप को संगम साहित्य सम्मान

विज्ञापन
डॉ. उदय प्रताप को संगम साहित्य सम्मान
विज्ञापन
लखनऊ। प्यारे मियां स्मारक समाज सेवा संस्थान प्रयागराज की ओर से गोमतीनगर स्थित उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी में पैगाम-ए-अमन समारोह के तहत कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन रविवार शाम किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सांसद और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. उदय प्रताप सिंह को उनकी आजीवन साहित्यिक एवं सामाजिक सेवा के लिए संगम साहित्य सम्मान-2026 से नवाजा गया। सम्मान में शॉल, श्रीफल और नकद सम्मान राशि दी गई। डॉ. उदय प्रताप सिंह ने कहा कि साहित्यकार समाज का चुना हुआ प्रतिनिधि होता है, जनता की आवाज होता है और बेबाकी से सच की आवाज बनता है। इस दौरान उन्होंने अपनी चुनिंदा रचनाओं का पाठ किया। कवि डॉ. श्लेष गौतम के संचालन और शायर चरन सिंह बशर की अध्यक्षता में इस सत्र की अध्यक्षता शायर चरन सिंह ''बशर'' ने की तथा काव्य पाठ करने वालों में डॉ. सुरेश अवस्थी, डॉ. सर्वेश अस्थाना, मनीष शुक्ला, बिलाल सहारनपुरी, राहुल शर्मा, तस्लीम सरवर और कमल हातवी ने रचनाओं से आनंदित किया। संयोजक तारिक सईद अज्जू ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें