फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह री एयरलाइंस, यात्रियों को लाई सामान वहीं छोड़ आई

Mon, 02 Dec 2013 12:44 PM IST
निशांत कुमार यादव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एयर इंडिया की फ्लाइट से आए दो दर्जन से अधिक यात्रियों का सामान मुंबई में ही छूट गया।
विज्ञापन


इससे गुस्साए यात्रियों ने चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। एयरलाइंस व एयरपोर्ट अधिकारियों ने जल्द से जल्द सामान मंगाने का आश्वासन देकर हालात संभाले।

मुंबई से आने वाले एयर इण्डिया की उड़ान (एआई-625) दोपहर करीब डेढ़ बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंची।

करीब दो दर्जन यात्री अपने सामान का इंतजार करते रहे। काफी देर तक सामान न मिलने पर एयरलाइंस कर्मियों से पूछा।

बावजूद इसके सही जवाब न मिलने से यात्री भड़क उठे। बताया जाता है कि इस दौरान एयरलाइंस के कर्मचारियों व यात्रियों के बीच कहासुनी के साथ ही धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा की सूचना पर पहुंचे एयरलाइंस व एयरपोर्ट अधिकारियों ने सामान छूटने की जानकारी दी। इसके साथ ही जल्द ही सामान पहुंचने का आश्वासन देकर स्थिति संभाली।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें