लखनऊ से जयपुर, भोपाल व देहरादून की सीधी फ्लाइट सेवा पांच जुलाई से शुरू हो रही है। एयर इंडिया यह सेवाएं देगी। टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। जयपुर की फ्लाइट शाम 4.25 बजे अमौसी एयरपोर्ट से रवाना होगी।
वहीं भोपाल के लिए सुबह 11.50 बजे और देहरादून केलिए सुबह 8 बजे फ्लाइट रवाना होगी। छोटे शहरों केलिए हवाई यात्राएं शुरू करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है।
इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीएम चाहते हैं कि एक घंटे के हवाई सफर वाले शहरों को विमान से जोड़कर यात्रियों को राहत दी जाए और ढाई हजार रुपये तक किराया रखा जाय।
एयर इंडिया के स्टेशन प्रबंधक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि जयपुर से लखनऊ, देहरादून व भोपाल के लिए फ्लाइट पांच जुलाई से शुरू हो रही है। इसका किराया, फ्लाइट संख्या, शेड्यूल वगैरह जारी कर दिया गया है और बुकिंग भी हो रही है। ये फ्लाइटें रोजाना होंगी। विमान 72 सीटर हैं।