फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से देहरादून सहित इन शहरों के लिए सीधी उड़ान जल्द, देखें डिटेल

Mon, 19 Jun 2017 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
देहरादून, जयपुर व भोपाल के लिए लखनऊ से सीधी व सस्ती उड़ान जुलाई से शुरू होगी। एयर इंडिया इन शहरों के लिए 72 सीटर विमान शुरू कर रहा है। इसका किराया ढाई हजार रुपये से चार हजार रुपये के आसपास होगा।
विज्ञापन


छोटे शहरों केलिए हवाई यात्राएं शुरू करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है। इसकेलिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीएम चाहते हैं कि एक घंटे के हवाई सफर वाले शहरों को विमान से जोड़कर यात्रियों को राहत दी जाए, इसके एवज में ढाई हजार रुपया किराया रखा जाय। यह पहल एयर इंडिया करने जा रहा है।

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से देहरादून, जयपुर व भोपाल के लिए फ्लाइट शुरू की जाएगी। एयर इंडिया के सीएमडी अश्वनी लोहानी ने अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित भी किया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

72 सीटर होंगे विमान

डेमो - फोटो : demo pic
खास बात यह है कि जयपुर व भोपाल जाने के लिए यात्रियों को अभी दिल्ली जाना पड़ता है। किराया आम तौर पर 10 हजार के करीब आता है। वहीं देहरादून के लिए एयर इंडिया पहले सेवाएं देती थी, लेकिन बाद में उसे बंद कर दिया गया।

​अधिकारियों की मानें तो देहरादून का किराया जहां ढाई हजार के आसपास होगा, वहीं जयपुर जाने के लिए यात्रियों को चार हजार रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं। भोपाल का किराया भी इसी के आसपास होगा।

विमान का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है और जुलाई से सेवाएं शुरू की जा सकती हैं। यात्रियों को इन शहरों तक पहुंचाने के लिए शुरुआत में 72 सीटर विमान इस्तेमाल किए जाएंगे। बाद में बड़े विमान चलाने पर विचार किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें