मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर 20 जून को होने वाले रात्रिभोज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पमुख पदाधिकारियों के भी मौजूद रहने की संभावना है।
इस सिलसिले में मुख्यमंत्री की तरफ से संघ के लोगों को भी निमंत्रण भेजा गया है। चर्चा है कि रात्रिभोज से पहले संघ के प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री के साथ बातचीत भी होगी।
इसमें संघ की तरफ से यहां निरालानगर में दो दिन चली बैठकों के दौरान सामने आए फीडबैक और अपेक्षाओं के बारे में सरकार को बताया जाएगा। रात्रिभोज में सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, डॉ. कृष्णगोपाल, पूर्वी क्षेत्र के प्रचारक शिवनारायण, पश्चिम के क्षेत्र प्रचारक आलोक, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल को भी बुलाया गया है।