ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अयोध्या में भूमि पूजन से पहले किए गए ट्वीट को अपने ट्विटर अकाउंट से हटा लिया है और इस पर सफाई भी दी गई है।
दरअसल, भूमि पूजन के पहले पर्सनल लॉ बोर्ड के अकाउंट से ट्वीट किया गया था कि बाबरी मस्जिद थी और हमेशा ही मस्जिद रहेगी। अन्यायपूर्ण, दमनकारी, शर्मनाक और बहुसंख्यक तुष्टिकरण के आधार पर लिया गया फैसला इसे नहीं बदल सकता है। दुखी होने की जरूरत नहीं है कोई भी स्थिति हमेशा के लिए नहीं रहती है।
बता दें कि बोर्ड के इस ट्वीट को सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या पर आए फैसले की अवमानना करार दिया गया। जिस पर बोर्ड ने ट्वीट हटा लिया। बोर्ड के सचिव व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता जफरयाब जिलानी ने सफाई देते हुए कहा कि हमने बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी से इस पर बात की और ट्वीट हटा लिया गया है।
दरअसल, पिछले वर्ष 9 नवंबर को अयोध्या मुद्दे पर आए फैसले के बाद 5 अगस्त को अयोध्या में भूमिपूजन किया गया। जिस पर कुछ कट्टरपंथी तत्वों ने बयानबाजी की थी। बोर्ड ने ट्वीट हटाकर खुद को बयानबाजी से अलग कर लिया।