फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जागरूकता और सावधानी से संभव है एड्स से बचाव

Sun, 01 Dec 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी मुख्यालय भिनगा सहित सभी बीओपी में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्यालय भिनगा में उप कमांडेंट चिकित्सा डॉ. रश्मि बाजपेई के नेतृत्व में कार्यशाला हुई। इसमें उन्होंने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जवानों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना व इससे बचाव के उपायों की जानकारी देना व इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना है। उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स एक गंभीर बीमारी है, लेकिन इसके बारे में सही जानकारी और सावधानियां अपनाकर इससे बचा जा सकता है। हमारा प्रयास है कि जवान न केवल स्वयं जागरूक रहें, बल्कि समाज में भी जागरूकता फैलाने का दायित्व निभाएं।
विज्ञापन

परामर्शदाता जितेंद्र मिश्रा ने एड्स के कारण, इसके लक्षण, संक्रमण के तरीके व बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जवानों ने विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। इस मौके पर निरीक्षक ओमकार व वाहिनी के सभी जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें