फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मरीजों को ड्रिप चढ़ा रहे मेडिकल स्टोर संचालक

Sun, 01 Dec 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
उधवपुरवा में संचालित मेडिकल स्टोर के अंदर मरीज को चढ़ाई जा रही ड्रिप।
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र में झोलाछाप लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं। इस काम में मेडिकल स्टोर संचालक भी पीछे नहीं हैं। मेडिकल स्टोर की आड़ में न सिर्फ लोगों दवाएं दी जा रही हैं, बल्कि ड्रिप भी चढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

यह तस्वीर है सिरसिया थाना क्षेत्र के ऊधव पुरवा गांव की। जहां एक मेडिकल स्टोर संचालक की ओर से मरीज को ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। यह कोई नया मामला नहीं है। ऐसा क्षेत्र में कई अन्य स्थानों पर देखा जा सकता है। जहां मेडिकल स्टोर संचालक न सिर्फ लोगों का इलाज कर रहे हैं, बल्कि बड़ी से बड़ी बीमारी को ठीक करने का दावा करते हैं। पिछले दिनों जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में अधिकारियों की जांच में कई स्थानों पर झोलाछाप इलाज करते पकड़े गए थे। जिन्हें अपने कागज दिखाने के लिए एक पखवाड़े का समय दिया गया था। इस बीच किसी झोलाछाप ने कोई कागज नहीं दिखाया, लेकिन लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ अब भी जारी है। इस बारे में सीएमओ डाॅ. एपी सिंह का कहना है कि सीएचसी अधीक्षक सिरसिया को भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें