फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एआई की मदद से अब पेट और आंतों की बीमारियों का लगेगा शुरुआती पता

विज्ञापन
डॉ. रोहित श्रीवास्तव।
विज्ञापन
लखनऊ। पेट और आंतों की गंभीर बीमारियों की पहचान अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और सटीक हो गई है। लखनऊ विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. रोहित श्रीवास्तव ने एआई आधारित तकनीक विकसित की है, जो एंडोस्कोपी इमेज का गहराई से विश्लेषण कर बीमारी के शुरुआती चरण में ही उसका पता लगा लेती है।
विज्ञापन


इस तकनीक की खासियत है इसका सिमेंटिक सेगमेंटेशन सिस्टम, जो एंडोस्कोपी चित्रों में रोगग्रस्त हिस्सों को बारीकी से चिह्नित करता है। छोटे से छोटा पॉलिप्स, अल्सरेटिव कोलाइटिस या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी तुरंत पकड़ लेता है। कई बार आंख से न दिखने वाले सूक्ष्म बदलाव भी यह तकनीक उजागर कर देती है।
होगी सटीक और त्वरित डायग्नोसिस

डॉक्टरों के अनुसार, यह प्रणाली निदान को तेज, भरोसेमंद और अत्यंत सटीक बनाती है। सही समय पर बीमारी पकड़ में आने से मरीजों को न केवल तत्काल इलाज मिल जाता है, बल्कि खर्च भी घटता है और लंबे उपचार की जरूरत कम पड़ती है।
विज्ञापन

गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के क्षेत्र में आएगा बड़ा बदलाव

विशेषज्ञ मानते हैं कि भविष्य में यह एआई तकनीक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएगी। इससे स्वास्थ्य सेवाएं पहले से सस्ती, सुरक्षित और सुलभ बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें