एक से तीन दिसंबर तक भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान तेलीबाग, लखनऊ में ‘एग्रो विजन यूपी : 2021’ के आयोजन की तैयारी है। कार्यक्रम इंडियन चैंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर की ओर होगा जिसमें प्रदेश भर के प्रगतिशील किसान आएंगे।
विधानसभा चुनाव के एलान से पहले राजधानी में किसानों के बड़े जमावड़े की तैयारी है। कृषि मंत्री ने इसकी तैयारियों के निर्देश दे दिए हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक से तीन दिसंबर तक भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान तेलीबाग, लखनऊ में ‘एग्रो विजन यूपी : 2021’ के आयोजन की तैयारी है। कार्यक्रम इंडियन चैंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर की ओर होगा जिसमें प्रदेश भर के प्रगतिशील किसान आएंगे। इसमें प्रतिष्ठित कृषि विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, प्रगतिशील किसान व नवोन्मेषी कृषक समूहों के प्रतिनिधि किसानों का मार्गदर्शन करेंगे।
आधुनिक खेती, वैज्ञानिक कृषि, व्यवसाय व निर्यात आदि विषयों पर वर्कशॉप भी होगी। कृषि व अन्य सहयोगी विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा को इस कार्यक्रम में आवश्यक सहयोग के लिए संबंधित विभागों को निर्देश भेजने को कहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सरकार बढ़ती महंगाई से किसानों की बढ़ रही चुनौती व आय वृद्धि के प्रयासों पर पड़ रहे असर पर मंथन कर रही है। चुनाव से पहले किसानों के प्रोत्साहन व राहत को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय हो सकते हैं। कई सुझावों पर विचार हो रहा है। कार्यक्रम में ऐसे निर्णयों का एलान भी हो सकता है।